जर्ज़र सड़क पर चलना हुआ मुश्किल, राहगीर और ग्रामीण परेशान..
मस्तूरी विधानसभा का दूसरा सबसे बड़ा गांव लोहरसी जो कि रोड के लिए तरस रहे ग्रामीण 6800 वोटर है यहां पर और जनसंख्या की बात करें तो 15000 से ऊपर है फिर भी रोड नहीं
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी से लोहरसी जाने वाली रोड और लोहरसी से बोहॉरडीह जाने के लिए बना रहे रोड जो की पी डब्लू डी में आता है वह पूरी तरह जर्जर हो चुका है जिसमे गिट्टी डालकर ही छोड़ दिया जा रहा है जो कि किसी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है
सबसे बड़ी समस्या तो इस मार्ग पर छात्रों को होती है यहां प्रतिदिन सैकड़ो छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं उन लोगों को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लोगों को कहना है कि सड़क बने 12 वर्ष से उपर हो गया है और फिर उसके बाद जर्जर हो चुका है और तबसे सड़क नहीं बना है और गमीणों ने कहा की इस सड़क पर गिट्टी डालना सुरु किये है तब से बच्चें और छात्राएं एवं आने जाने वाले लोग भी आए दिन गिरते रहते हैं।

