थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा निजात अभियान चला कर अवैध शराब पर की गई कार्रवाई
नाम आरोपी 1 अमित खुटे पिता रामायण खुटे उम्र 33 साल साकिन सरगवा थाना मस्तूरी
2 धनंजय खुटे पिता सोनसाय उम्र 23 साल साकिन चौहा चौकी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
जप्ती
1 कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 10 लीटर कीमती 2000 रुपए
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा द्वारा निजात अभियान के तहत अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर,अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में दिनाक 06/11/23 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाही कर ग्राम सोन सबरिया डेरा के पास अमित खुटे एव धनजय खुटे के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 10 लीटर किमती 2000 रुपए को अपने मोटरसाइकिल में परिवहन करते मिले उक्त शराब एव मोटरसाइकिल को जप्त कर उक्त दोनों आरोपीयो के विरुद्ध धारा 34 (२) 59 क आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनों आरोपीयो को दिनांक 06.11.2023 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 07.11.2023 को न्यायिक रिमांड केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय,उनि. पिल्लु राम मण्डावी आरक्षक रघुनाथ रेड्डी,सागर खटकर विशेष योगदान रहा।

