ग्राम पंचायत महमंद मे ब्लॉक अध्यक्ष ने नागेंद्र राय हर साल की भांति इस साल भी गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रहे मस्तूरी क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया जिसमें विधायक दिलीप लहरिया ने गेड़ी दौड़ का आनंद लिया
और कहा कि हरेली त्यौहार की मस्तूरी क्षेत्र के सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार है हरेली जो किसानों सहित सभी के लिए हरियाली,खुशहाली और अमृद्धि का सन्देश लाती है। किसान खेती किसानी के कार्य से निवृत्त होकर अच्छी फसल की कामना के साथ क़ृषि औजारों और प्रकृति की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरियाली और खुशहाली बनी रहे।

