घर घर अभियान जाकर कचरा कलेक्शन कर रहीं ग्राम पंचायत
ओखर गढ़ गांव की महिलाएं
पचपेड़ी क्षेत्र के
ग्राम पंचायत ओखर में महिला जय मां संतोषी समूह स्वच्छता अभियान चला रही है। जिससे गांव कचरामुक्त हाे रहा है। अब गांव में चाराें ओर सफाई दिख रही है। जय मां संतोषी समूह के अध्यक्ष उषा रजक , सचिव मीना रजक ने बताया कि गांव की समूह को रिक्शा मिला है। जिससे महिलाएं घर-घर जाकर कचरा एकत्रित कर रही है। सुबह महिलाएं सीटी बजाते हुए गांव की गलियाें में रिक्शा लेकर निकलती है। सीटी की आवाज सुनकर लाेग कचरा लेकर घर से निकलते हैं और रिक्शा में डाल देते हैं। एक घर से कचरा लेने के बाद दूसरे घर के सामने रुकती है। इस तरह पूरे गांव से कचरा लेकर निश्चित स्थान पर डालते हैं। ये महिलाएं घर के कार्य करने के बाद समूह के कार्य में लग जाती हैं। वृंदा रजक ,शांति केवट, दर्सन बाई ने बताया कि अलग-अलग वार्ड में सफाई अभियान का कार्य भी किया जाता है। घर से लाने के बाद कूड़ादान डाल देते हैं महिलाओं ने बताया कि सरपंच, सचिव का इस कार्य में पूरा सहयोग मिलता है।
