छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या
कसडोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत छरछेद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है छरछेद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। 2 बहन, 1 भाई और एक साल के बच्चे की हत्या की गई है। गुरुवार को सभी की लाश एक घर में मिली। वारदात कसडोल थाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, छरछेद गांव के एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपियों ने टोनही के शक में मर्डर किया है। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

