*कवर्धा-कांड में आज 21 सितंबर छत्तीसगढ़ बंद के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मस्तूरी बंद का आह्वान किया गया।
विधायक लहरिया ने कहा- साय सरकार प्रदेश के पूरे कानून व्यवस्था में फेल साबित हुए।
बिलासपुर, मस्तूरी/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज 21 सितंबर छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर मस्तूरी ब्लॉक मुख्यालय में भी समस्त कांग्रेस जनों ने व्यापारियों से संपूर्ण मस्तूरी बंद करने निवेदन कर सहयोग मांगा। प्रदेश की भाजपा सरकार के बिगड़ती लचर कानून व्यवस्था और ग्राम - लोहारीडीह, (कवर्धा, कबीरधाम) में साहू समाज के युवक की पुलिस हिरासत में हत्या कांड एक बड़ी घटना है। साय सरकार के पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी डंडे से मारना भाजपा सरकार की अत्याचार इस निर्मम हत्याकांड के विरोध में आज पुरे प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया गया था।
इस अवसर पर माननीय श्री दिलीप लहरिया जी विधायक मस्तूरी, श्री नागेंद्र राय जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्री राजकुमार अंचल जी अध्यक्ष प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग, श्री मनोहर कुर्रे जी महामंत्री, श्री संतोष दुबे जी विधायक प्रतिनिधि, श्री दामोदर कांत जी सभापति, श्री लखन टंडन जी, श्री देवेंद्र कृष्ण जी युवा कांग्रेस, श्री बादल खुटे जी, श्री अमृत राठौर जी, श्री भोला साहू जी, श्री अनु करियारे जी, श्री साहिल मधुकर जी, श्री दिलीप यादव जी एवं मस्तूरी ब्लाक के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

