*ग्राम - मटिया में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन की भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए - मस्तूरी विधायक लहरिया*
बिलासपुर, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया जी के पहल से ग्राम पंचायत - मटिया में समग्र शिक्षा विभाग मद से स्वीकृत 01 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत से शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। *विधायक लहरिया ने कहा-* कांग्रेस की पूर्ववर्ती बघेल सरकार में हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी भवन में उन्नयन किया गया था। जिसे आस-पास गांवो के सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की पढ़ाई करने में परेशानी ना हो एवं नवीन स्कूल भवन निर्माण के लिए बधाई दी। समस्त ग्राम वासियों ने नवीन शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के लिए मस्तूरी विधायक जी का आभार जताया।
स अवसर पर मुख्य अतिथि *माननीय श्री दिलीप लहरिया जी विधायक मस्तूरी,* श्री राजेश्वर भार्गव जी सभापति जि.पं. बिलासपुर, श्री सुरेंद्र कुमार राय जी प्रभारी प्राचार्य, श्री सतीश महिलांगे जी, श्री राधेश्याम सिंह चंदेल जी, श्री पंचराम सोनी जी, श्री महेंद्र सिंह जी, श्री चंद्र कुमार चतुर्वेदी जी, श्री दिलीप चेलके जी, श्री रामदयाल जी, श्री मोहित राम जी, श्री भारत जी, श्री रामकुमार यादव जी, श्री करन प्रजापति जी, श्री पुरन राम जी, श्री पिंटू जांगड़े जी, श्री राजेंद्र रात्रे जी, श्री गोविंदा टंडन जी, श्री सुभाष टंडन जी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं स्कूल के शिक्षक गण व ग्राम पंचायत - मटिया के समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

