रायपुर: छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने राज्य में लगातार बढ़ रहे उत्पीड़न और प्रशासन द्वारा अनदेखी के खिलाफ एकजुट होकर आगामी 2 अक्टूबर को एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।यह विरोध प्रदर्शन संयुक्त पत्रकार महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान की मांग करना था, जो लंबे समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
पत्रकारों का उत्पीड़न बना गंभीर मुद्दा
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ समय से पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पत्रकारों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है, धमकियां दी जा रही हैं, और कई बार उनके खिलाफ फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जो पत्रकार समुदाय में आक्रोश का कारण बना हुआ है। इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। है
.jpg)