एसीसी अदाणी फाउंडेशन के द्वारा खोला प्रशिक्षण केंद्र

 एसीसी अदाणी फाउंडेशन के द्वारा खोला प्रशिक्षण केंद्र


आई पी एस रजनेश सिंह 


पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी के शास.उच्च. माध्यमिक विद्यालय मैदान में  एसीसी अदाणी फाउंडेशन की ओर से राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए एक नया प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया।जिसमे पुलिस , आर्मी और अग्निवीर का प्रशिक्षण निः शुल्क दिया जाएगा ।इस केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह द्वारा किया गया।



द्घाटन समारोह में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने कहा, "यह केंद्र सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे वे अपने कर्तव्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकेंगे। और कहा छात्रा एवं छात्राए अपनी लक्ष्य पर ध्यान दें और अपने लक्ष्य को करने के लिए खूब मेहनत करें 



एएसपी अर्चना झा ने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और अपने लक्ष्य पर कम और आप लोग लक्ष्य पर ध्यान दें 




एसीसी अदानी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और सुरक्षा बलों की क्षमता को बढ़ाना है। 


इस मौके पर विभिन्न अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने भी शिरकत की और इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना कीया 


यह केंद्र जल्द ही विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मेज़बानी करेगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस दौरान कार्यक्रम में शामिल रहे लोहरसी सरपंच राजेश्वरी भानु प्रतिनिधि रंजीत भानु बोहारडीह सरपंच ताराचंद्र सुनील तिवारी जगदीश तिवारी पीपी पाण्डे सुजीत कुमार धीरेन्द जयसवाल महिला समूह अध्यक्ष वह समूह के सदस्य बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने