मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी क्षेत्र में बिजली की समस्या लोगों को दीन हो या रात इतनी उमस भरी गर्मी
रात मैं बिजली ऑपरेटर फोनभी नहीं
और ऊपर से बिजली का आना और चले जाना और वापस ना आना ये लगातार हो रही बिजली अघोषित कटौती से लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो रहा है लोग इसके लिए कई बार स्थानीय विद्युत विभाग के कार्यालय के अलावा जिले में भी जाकर अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं बावजूद इसके इस पर किसी भी प्रकार की सुधार अभी तक नहीं हो पाई है,
लोहर्सी,केवतरा,बोहरडीह, बुतहा,सोन,सोनसरी,बसंतपुर, गोपालपुर,अमलडीहा,परसोड़ी, कुकुर्दीकला, जोंधरा चिशदा यह वह गांव है जहां के लोग बिजली की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं बीते कुछ दिनों से यहाँ के लोग बिजली की समस्या को लेकर त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं चाहे दिन हो या रात सुबह हो या साम बिजली कब चली जायगी किसी को पता नहीं रहता और कब आएगी इसकी जानकारी ना ही विभाग के अधिकारी दे पाते ना ही कर्मचारी क्यों की ये अपने में इतने मस्त रहते हैं की इनको फ़ोन उठाने तक का समय नहीं रहता इसका खामियाजा ग्रामीणों के साथ साथ किसानो को भी उठाना पड़ रहा हैं जिनके खेतो में नहर का पानी नहीं पहुँचता वो बोर वेल या अन्य माध्यम से खेतो में पानी लाते है पर बिजली की आँख मिचोली से ये भी नहीं हो पा रहा जिसके वजह से कई किसानो के धान का फसल बर्बाद हो रहा हैँ
