महाराष्ट्र चुनाव
दिलीप लहरिया बनाए गए आमगांव विधानसभा के प्रभारी.
बिलासपुर--- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को गति देते चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी श्री रमेश चेन्नीथला जी एवं छ. ग. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर श्री भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार मस्तूरी के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप लहरिया जी को आमगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने श्री दिलीप लहरिया जी को तत्काल अपने प्रभार क्षेत्र में पहुंचकर तत्परता के साथ कार्य करते हुए विधानसभा में जीत हासिल करने को लेकर कार्य करने का निर्देश दिए हैं।
श्री दिलीप लहरिया ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हेतु आमगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि आमगांव सहित क्षेत्र की अधिकांश विधानसभा सीट कांग्रेस के पक्ष में जितने में सफल होंगे। तथा कांग्रेस महाराष्ट्र के चुनाव में नई ताकत बनकर उभरेगी।
