स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करें युवा-डॉ.आर.के.जायसी
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संत गुरुघासी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पचपेड़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आज 12 जनवरी युवाओं के प्रेरणा पुरुष, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया उक्त दिवस में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.के.जायसी जी ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने की सीख दिए तथा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि -स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करें युवा और युवा शक्ति राष्ट्र के महत्व को बताये। विद्यार्थी जीवन को श्रेष्ठ जीवन कह कर सभी विद्यार्थियों को जीवन मे साफ होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने तक अडिग रहने हेतु प्रेरित किया.स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है-उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको..! ऐसा ही धेय बनाकर हम सभी को चलना है और आगे बढ़ना है।
उक्त दिवस में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर के.जायसी, श्रीमती रिशु अग्रवाल, श्री कन्हैया मधुकर, श्री रजनीकांत पाटले, श्री ज्वाला बंजारे,व कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुनीता कुर्रे सहित सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे स्वयमसेवको में आदिति बंजारे, अनामिका नवरंग, मधु यादव, शिवानी, काजल,ओमप्रकाश सोनवानी, डीएन, शंकर,सहित महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

