नगर पंचायत अध्यक्ष लवन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुल्लू उर्फ राधेश्याम रात्रे ने दाखिल किये नामांकन

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़


 नगर पंचायत अध्यक्ष लवन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुल्लू उर्फ राधेश्याम रात्रे ने दाखिल किये नामांकन                    बलौदाबाजार।छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होते ही आदर्श आचरण संहिता भी पूरे छत्तीसगढ़ में प्रभावशील हो चुकी है।जिला बलौदाबाजार के नगर पंचायत लवन में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व पार्षद कुल्लू उर्फ राधेश्याम रात्रे ने शनिवार 25 जनवरी को नामांकन दाखिल कर आवेदन एस डी एम अमित गुप्ता को तहसीलदार किशोर वर्मा ,मुख्य नगर पंचायत अधिकारी  प्रणव प्रवेश प्रधान के उपस्थित में सौंपा।जीत को लेकर कुल्लू रात्रे पूरी तरह आश्वस्त है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने