क्षेत्र क्रमांक10 के मतदाताओं का जवाब 23 फरवरी को मिलेगा रेत माफियाओं को -नवीन मिश्रा भाजपा अधिकृत प्रत्याशी
गोलू निषाद
। बलौदाबाजार।भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार नवीन मिश्रा इन दिनों चुनावी मैदान में है।वह इस बार कसडोल विधानसभा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक10 से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।जिनका चुनावी दौरा जोर शोर से जारी है।मतदाताओं से घर घर जा जाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए लगातार दिखाई दे रहे हैं।नवीन मिश्रा के चुनावी प्रचार प्रसार सुनामी के सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं टिक पा रहा है। नवीन मिश्रा सबसे आगे चल रहे हैं उनके सामने दूर दूर तक कोई भी प्रत्याशी नहीं है।है तो केवल जनता जनार्दन का आशीर्वाद और स्नेह दुलार ,आज नवीन मिश्रा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक10 के सबसे चर्चित पसंदीदा और सबके हितैषी प्रत्याशी के रूप में स्थापित हो चुके हैं।नवीन मिश्रा के चुनावी काफिला की बात करें तो महिलाओं, पुरुषों, युवाओं ,युवतियों सहित ग्रामीण बड़े बुजुर्गों की भीड़ उमड़ पड़ी है।नवीन मिश्रा पूरे जिला में जनहितैषी भाजपा युवा नेता के साथ भाजपा सरकार के सभी उच्च मंत्रियों सहित पूर्व विधानसभा गौरीशंकर अग्रवाल के राइट हैंड माने जाते हैं।भाजपा संगठन में नवीन मिश्रा की अच्छी पकड़ उन्हें जनता के करीब ला दिया है।महज कुछ ही दिनों में नवीन मिश्रा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक10 के तिल्दा लाटा ,पैंजनी, चिचिरदा, अहिल्दा, सरखोर ,बगबुड़ा, कारी ,कोहरौद, लाहोद सहित सभी34 गॉवों के मतदाताओं की पहली और आखिरी पसंद बन गए हैं ।नवीन मिश्रा की जीत की गारंटी क्षेत्र की जनता जनार्दन अपनी जुबानी मीडिया के सामने आकर साझा करते हुए लगातार दिखाई दे रहे हैं।नवीन मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि क्षेत्र की जनता यहां के बड़े बड़े रेत माफिया, जो सड़कों को गड्डे में बदला है ऐसे लोगों को जनता 23 फरवरी के मतदान के दिन जरूर सबक सिखाएगा, जो जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर जनता को 5साल भूल गया था उन्हें भी जनता ही जवाब 23 फरवरी मतदान को बताएगा।जनता जनार्दन ही लोकतंत्र की असली ताकत है उनके बिना कोई भी कुर्सी का सफर तय नहीं कर सकता।आज जो भी हूँ सब जनता के आशीर्वाद और स्नेह के बदौलत हूँ।श्री मिश्रा ने आगे कहा कि वह आश्वस्त है कि जनता उन्हें दुलार आशीर्वाद देकर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक10 में भारी मतों से विजय बनाकर सबकी सेवा का सौभाग्य देगा ।
