पचपेड़ी से चिल्हाटी मार्ग की 25 किमी लंबी सड़क के लिए भी 2 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से गांवों की शहर से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

 17.30 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क बनेगी

         इन सड़कों को बनाया जाएगा 


सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मोपका से दर्रीघाट सड़क का है। यह सड़क 10.74 किमी लंबी होगी, जिसे 17 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। खम्हरिया-सोठी-नवापार । मार्ग की 12 किमी लंबी सड़क के लिए 2 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। मल्हार के चिल्हाटी मार्ग पर 25 किमी लंबी सड़क भी 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी।


सोनसरी से परसोड़ी मार्ग की 2.50 किमी लंबी सड़क के लिए 3.70


करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। एरमसाही मेनरोड से हरदाडीह तक 2.50 किमी सड़क 3.50 करोड़ रुपए में बनेगी। परसाही से धनपुर मार्ग की 1 किमी लंबी सड़क के लिए 2 करोड़ रुपए का बजट तय हुआ है। सीपत से नरगोड़ा मार्ग की 3 किमी लंबी सड़क 4.50 करोड़ रुपए में बनेगी। डगनिया से धनगवां मार्ग की 4 किमी लंबी सड़क के लिए 5 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। पचपेड़ी से चिल्हाटी मार्ग की 25 किमी लंबी सड़क के लिए भी 2 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से गांवों की शहर से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने