पचपेड़ी क्षेत्र के किसानों को बिजली कटौती से परेशानी. सिंचाई के अभाव में धान की फसलें सूख रही हैं.

 पचपेड़ी क्षेत्र के किसानों को बिजली कटौती से परेशानी.

सिंचाई के अभाव में धान की फसलें सूख रही हैं.

किसानों ने सरकार से बिजली आपूर्ति की मांग की.

ग्राम पंचायत जोंधरा भिलौनी चिश्दा गोपालपुर शिव टिकारी में गर्मी शुरू होते ही पचपेड़ी क्षेत्र के किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं. लगातार बिजली कटौती के कारण खेतों की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है, जिससे फसलें सूखने लगी है. किसान लगातार बिजली विभाग से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. 


शिव टिकारी गांव के किसान राधे केवट ने बताया कि मेरे गांव में लगभग 300 एकड़ जमीन में धान की फसल लगाया हुआ है जिससे दिनभर में 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे ट्यूबवेल से सिंचाई संभव नहीं हो पा रही है. आए दिन बिजली आपूर्ति के कारण फसलें सुख रही है 


और वहीं ग्राम पंचायत चिश्दा निवासी दीनदयाल ने कहा कि हमारे गांव में लगभग 20 से 25 % लोग कमाने खाने बाहर जाते है और जो गांव में रहते हैं वह धान य गेहूं की फ़सल लगाते है और 100 एकड़ जमीन पर धान बोवाई किया गया है बिजली कटौती के कारण फसलें सुख रहे है 


जब इसके जानकारी लेने के लिए बिजली विभाग जेई गंगासागर ध्रुव से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने