पंकज की हैट्रिक पारी, तो भागमती की पहली पारी की शुरुआत,परिवार एवं लोगों में खुशी की लहर।।
गोलू कैवर्त स्टेट हेड छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव2025 का चुनावी परिणाम आए लगभग एक सप्ताह बीत चुका है।जिला पंचायत ,जनपद पंचायत सहित सरपंच, पंच पदों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला हो चुका है,आइए एक रिपोर्ट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव2025 पर प्रकाश डालते हैं, लवन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरीडीह में पंकज घृतलहरे ने हैट्रिक पारी लगाकर सबको चौंका दिया तो बाजार भाटा ग्राम पंचायत में भागमती कैवर्त पहली पारी की शुरुआत कर महिलाओं के लिए आदर्श उदाहरण पेश करती हुई सरपंच पद पर चुनाव जीती हैं।वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक10 छत्तीसगढ़ के सबसे हॉट शीट रहा जंहा तीन बड़े बड़े धुरंधर के अलावा अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे क्षेत्र जिला पंचायत क्रमांक10 में पवन साहू ,नवीन मिश्रा ,परमेश्वर यदु पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रायपुर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार के बीच त्रिकोण मुकाबले में पवन साहू ने दोनों दिग्गजों को मात देते हुए भारी मतों से विजय हासिल कर जीत सुनिश्चित किये।क्षेत्र क्रमांक11 में जिला पंचायत सदस्य के पद पर अंजली विमल साहू ने जीत हासिल किये।

