गरीबो के राशन घोटाला करवाने वाले मुख्य सरगना खाद्य विभाग के बंटी बबली को जिला प्रशासन ने किया अटैच

 गरीबो के राशन घोटाला करवाने वाले मुख्य सरगना खाद्य विभाग के बंटी बबली को जिला प्रशासन ने किया अटै

सहायक खाद्य अधिकारी फूड इंस्पेक्टर मुख्यालय अटैच, मस्तूरी क्षेत्र के कई दर्जन  दुकान मे करवाते थे मोटी रकम लेकर राशन घोटाला


बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लाक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल गबन मामले में कलेक्टर ने सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी और खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा को मुख्यालय अटैच कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्य क्षेत्र का प्रभाव छोड़कर मुख्यालय में उपस्थित होने की निर्देश दिए गए हैं उनकी जगह सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य और खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान को मस्तूरी का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मामला मस्तूरी क्षेत्र के दुकानों में चावल गबन की शिकायत और जांच के बाद कार्रवाई न करने तथा फाइल को दबाने से जुड़ा है या शिकायत के अनुसार मस्तूरी के ग्राम पंचायत सुलौनी के एक दुकानदार द्वारा 300 क्विंटल चावल का गबन किया गया था इस मामले में मस्तुरी एसडीएम कार्यालय ने एफआईआर के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा था इस पर लेकिन कोई कारवाही नहीं हुई। इसके अलावा सीपत क्षेत्र के पोड़ी तहसील में 100 क्विंटल चावल का गबन एवं मस्तूरी के ग्राम रलिया मे गरीबो को मिलने वाला राशन जो जनवरी और फ़रवरी का ग्रामीणों को नहीं बाटा गया जो की दोनों माह मिलाकर 5 सौ क्विंटल के आसपास था जिसकी शिकायत ग्राम रलिया के ग्रामीणों ने मस्तूरी एसडीएम पैकरा एवं कलेक्टर से किया था, जिस पर ललिता शर्मा एवं राजीव लोचन तिवारी ने बकायदा ग्राम रलिया जाकर  रात्रि मे ग्रामीणों से रिपोर्ट तैयार किए और बयान भी दर्ज किए सांथ ही राशन दुकान का वीडियो ग्राफी भी किए फिर सारे राशन को गबन करने वाले किशोर भार्गव से लेनदेन कर उक्त मामले को सिथिल करवाया जिस पर अभी तक उक्त राशन दुकान संचालक किशोर भार्गव के खिलाफ किसी भी प्रकार का कार्यवाही नहीं हो पाया हैं जो सभी को विदित जिसकी मिडिया ने जोर शोर से उठाया जिस पर जिला प्रशासन ने दोनों भ्रस्ट अधिकारी को अटैच किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने