जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम जोंधरा में समारु राम केंवट नें सरपंच पद की शपथ ली

जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम जोंधरा में समारु राम केंवट नें सरपंच पद की शपथ ली हैं 


अब समारु राम केंवट जोंधरा के नए सरपंच बन गए हैं उनके साथ उनके नवनिर्वाचित 12 महिला और 8 पुरुष पंचो नें भी ईश्वर कों साक्षी मान कर पद और गोपनीयता की शपथ लिया इस दौरान गाँव के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे और आप को बतादे की जोंधरा की जनता नें इनकों 67 मतों से चुनाव जीता कर सरपंच बनाया हैं इनकी साफ और बेदाग छवि कों देखते हुए इनकों चुना  हैं इनका सरल सहज़ मिलनसार आचरण नें सभी कों प्रभावित किया हैं और ग्रामीण उनसे उम्मीद करते हैं की ये गाँव का विकास करेंगे।


शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच समारु राम केवट नें कहा कीमैं ग्राम पंचायत जोंधरा के समस्त जनता जनार्दन को प्रणाम करता हूं और मैं जनता जनार्दन का 5 सालों तक सेवक बन कर रहूंगा 


सरपंच पुत्र विष्णु केंवट कहते हैं…


हमारा गाँव खनिज सम्पदा से परिपूर्ण हैं और इसका पूरा सदुपयोग करते हुए गाँव की विकास में उपयोग किया जाएगा गाँव में सभी जाती वर्ग के युवा बुजुर्ग महिलाओं कों साथ लेकर जोंधरा का विकास करेंगे शासन की योजनाओं कों धरातल पर उतार कर सभी ग्रामीणों कों उसका लाभ दिलाने का शत प्रतिशत प्रयास करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने