विधायक लहरिया के प्रयासों से मस्तूरी ने पकड़ी विकास की रफ्तार, सड़कों का हो रहा विस्तार

 विधायक लहरिया के प्रयासों से मस्तूरी ने पकड़ी विकास की रफ्तार, सड़कों का हो रहा विस्तार


मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा में अब विकास की रफ्तार तेज हो गई है। विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण के लिए स्वीकृति मिली है, जिससे लाखों लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी। 


मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी प्रतिबद्धता से मस्तूरी विधानसभा विकास के क्षेत्र में नया रूप ले रहा है। आमजनों की यातायात की समस्याओं को दूर कराने विधायक लहरिया ने 7 सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य को  स्वीकृति दिलाई।


इन गांवों के लोगों को मिलेगी अच्छी सड़क


टी02 सीपत बलुआड़ा रोड से दर्राभाठा के लिए 29 लाख 60 हजार की लागत, चकरबेढ़ा से कुटेला तक के लिए 1 करोड़ 47 लाख की लागत, बिनैका से खपरी के लिए 66 लाख की लागत, T05 मस्तूरी मल्हार रोड से सरगवा सड़क के लिए 21 लाख 60 हजार की लागत, चुवा से डोड़की तक सड़क के लिए 23 लाख 20 हजार की लागत, मस्तूरी मल्हार से नेवारी तक सड़क के लिए 36 लाख 60 हजार की लागत एवं मस्तूरी मल्हार रोड से जैतपुर तक सड़क के लिए 97 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के आमजनों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। 


*जनहित सर्वोपरि, जनता की सेवा ही मेरा कर्तव्य: विधायक लहरिया*


मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा में विकास का नया आगाज हो चुका है। मस्तूरी विधानसभा की जनता मेरा परिवार है और उनकी समस्याओं को दूर करना मेरा कर्तव्य। उनके आशीर्वाद एवं समर्थन से ही मस्तूरी ने विकास की रफ्तार पकड़ी है, हम दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं, मस्तूरी को नया रूप प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने