रेत का काला खेल : आधी रात पोकलेन मशीन से कर रहे रेत खनन, माफिया पर मेहरबान माइनिंग अफसर
पीएम सड़क योजना की सडको पर दौड़ रहे रेत से भरे 50 से 60 टन के हाईवा
प्रधानमंत्री सड़क की हालत से बद से बत्तर हो गई है
अमलडीहा रेत खदान में रेत खुदाई और लोडिंग के दौरान बीते वर्ष हुई थी हेल्पर की मौत
बिलासपुर - मस्तूरी मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा मे रात्रि में धड़ल्ले से रेत खनन और परिवहन किया जा रहा है जबकि पर्यावरण विभाग द्वारा रेत घाटों से रात में रेत उत्खनन करने की अनुमति नहीं है, यानी यहां से रात में रेत निकालना ठेकेदार को दी गई पर्यावरणीय अनुमति का उल्लंघन है, इसका उल्लंघन होने पर खनिज विभाग को उसके खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान है लेकिन इसके बावजूद अमलडीहा रेत खदान से शिवनाथ नदी का सीना चीरकर भारी मशीनों से रेत निकालकर परिवहन किया जा रहा है|
बताया जा रहा हैं उक्त रेत घाट पर खनिज विभाग इस तरह से मेहरबान हैं कि यहां से निकलने वाले भारी –भारी वाहनों मे ओवर रेत परिवहन हो रहा है पर मजाल यहां गाड़ियों को रोककर उसकी जाँच करें वही सूत्रों कि माने तो कुछ गिने चुने गाड़ीयों में ही बस रायल्टी कटता है बाकी बेरोकटोक धड़ल्ले से 24 घंटे रेत निकाल कर जीवनदायनी शिवनाथ नदी का सीना चिर रहें हैं योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया गया है जिसमे 10 से 12 टन तक के वाहनों के आवागमन होना चाहिए पर इस सड़क कि बर्बादी इस कदर हो रहें हैं 40 से 50टन पर दौर रहरहा है हाईवा ओवर लोड लेकर इस रोड
ग्राम पंचायत जोंधरा में भी अवैध रेत खनन जोरो पर है और दिन रात निकाला जा रहा है शिवनाथ नदी से रेत

