विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की की जानकारी के साथ आधुनिक खेती के तरीके बताए।

 किसान कुटीर भवन में किसानों के साथ कृषि अधिकारी ने दी जानकारी

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की की जानकारी के साथ आधुनिक खेती के तरीके बताए।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में किसानों को दी जानकारी 


इसमें बताया गया कि किसानों को कृषि, साहित्य, तकनीकी पुस्तिकाएं और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान की निगरानी केंद्र स्तर पर होगी। राज्य और जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक कृषि विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के नेतृत्व में देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू की गई है। इसमें चिल्हाटी में 29 मई से 12 जून तक किसानों को जानकारी दी जाएगी। देश के 1.5 करोड़ किसानों से सीधा संवाद किया


जाएगा। चिल्हाटी धान खरीदी केंद्र किसान कुटीर भवन में दस गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि विभाग के सहायक संचालक अनिल कौशिक ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पीएम किसान, पीएम फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और कृषि यंत्र अनुदान योजना के बारे में विस्तार से बताया। कृषि वैज्ञानिक अमित शुक्ला ने किसानों को नई तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अशोक कुमार आहिरे, सन्तोष दिग्विजय सिंह, अरुणा सूर्या, राधा पटेल, सरिता नायक, रामूलाल चंद्रिका भारद्वाज, मनोहरलाल यादव, विजेंद्र श्रीवास, घनश्याम वर्मा, संदीप यादव, कार्तिक राम केंवट सहित बड़ी संख्या में किसान सैकड़ों की उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने