गायत्री महायज्ञः तीसरे दिन 1008 दीप से जगमगाया पंडाल
लोहसर्सी ग्राम पंचायत लोहरसी में आयोजित 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को 1008 दीपों से सजा पंडाल दीपावली जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।
पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और हर दिशा में आस्था की रौशनी फैली दिखाई दी। समस्त ग्रामवासियों ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर मंगलमय वातावरण की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और यज्ञ में आहुति देते हुए लोककल्याण और ग्राम समृद्धि की प्रार्थना की।
आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे ग्राम लोहरसी अध्यात्म और संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।


