सुविधाओं की कमी से जूझ रहा प्राइमरी स्कूल उदयबंद, के तीन क्लास में पांच कक्षाओं को संचालित कियाज रहा है
आश्रित ग्राम उदईबन और ग्राम पंचायत अमलडीहा के निवासियों ने शिक्षक और विद्यालय की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
ग्राम उदयबंद में स्थित शासकीय प्राइमरी स्कूल उदयबंद, जो 1972 से संचालित है, में केवल दो शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से एक शिक्षक पैरालिसिस से प्रभावित है। विद्यालय का मुख्य भवन छप्पर वाला है और अब डिमेंटल स्थिति में पहुंच चुका है। किचन शेड की भी कमी है। इन समस्याओं की जानकारी कई बार उच्च अधिकारियों को दी गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। भवन निर्माण के लिए एक बार हड़ताल भी करनी पड़ी थी, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। हाल ही में हुई शिक्षक
मुख्य भवन छप्पर वाला, अब डिमेंटल स्थिति में पहुंच चुका है।
युक्तिकरण प्रक्रिया में इस स्कूल का नाम रिक्त पदों की सूची में शामिल नहीं किया गया, जिसके कारण यहां शिक्षक पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी। इसके चलते विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। कलेक्टर से निवेदन किया गया है कि शासकीय प्राइमरी स्कूल उदयबंद (संकुल कुकुर्दीकला, विकासखण्ड मस्तुरी, जिला बिलासपुर) में सहायक शिक्षक
की नियुक्ति, मुख्य भवन का पुनर्निर्माण, किचन शेड का निर्माण और अधूरा आंगन का पूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। पालकों ने जून 2024 में इस विषय को लेकर स्कूल का घेराव भी किया था, लेकिन अधिकारियों की समझाइश से वह शांत हुए थे। अब फिर से घेराव की तैयारी की जा रही है, इसलिए शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की आवश्यकता है।

