जर्जर सड़क को लेकर 10 गांव ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, नहीं बनने पर आंदोलन की दी चेतावनी
केवतरा सुकुलकारी जलसों भरारी टांगर बोहारडीह लोहरसी सड़क की मरम्मत की मांग पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा चक्काजाम करके प्रदर्शन किया है.
मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवतरा , ग्राम पंचायत सुकुलकारी ,जलसों ,भरारी बोहारडीह लोहरसी, सड़क जर्जर को लेकर पचपेड़ी थाना के पास किया गया चक्का जाम पचपेड़ी से केवतरा ,सुकुलकारी , जलसों,भरारी , टांगर बोहारडीह लोहरसी तक जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे ग्रामीणों ने पचपेड़ी थाना के पास चक्काजाम कर अपना विरोध जताया
ग्रामीणों का कहना है कि 6 वर्षो से सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है. बाइक से जाना तो दूर लोगों का पैदल जाना भी दूभर हो गया है.भारी वाहनों के कारण सड़क हुई जर्जर भारी
वाहनों के गुजरने के कारण सड़क से डामर गायब है. और रोड में गड्ढे,ही गड्डे और गड्डे में पानी भरा हुआ है गिट्टी और धूल लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं. मांग करने के बावजूद शासन और प्रशासन सुध नहीं ले रहा है. जिसके कारण मजबूरन सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है. ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क को सुधारा जाए ग्रामीणों के मुताबिक पचपेड़ी से केवतरा सुकुलकारी जलसों भरारी टांगर बोहारडीह लोहरसी तक 25 किमी मार्ग पिछले 6 सालों से जर्जर अवस्था में है. क्षेत्र के और 10 से अधिक गांव के लोगों के लिए यह सड़क मुसीबत बनी हुई है कई साल से ग्रामीण सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन उनकी मांग किए जाने के कारण ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को सड़क में उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा
चक्का जाम में पहुंचे मस्तुरी पुलिस डीएसपी लालचंद मोहले मल्हार चौकी ओमकार दिवान पचपेड़ी थाना श्रवण कुमार, तहसीलदार प्रकाश चंद साहू,पी, डब्लू डी के अधिकारी इन सभी अधिकारियों द्वारा आश्वासन देते हुए तुरंत अनंत फानन में 9 हाईवे बेस्ट गिट्टी गिराने की अनुमति दी गई तभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने चक्का जाम शांत हुआ
चक्का जाम के प्रदर्शन में श्रीमती राजकुमारी कुर्रे, जनपद पंचायत सदस्य , नरेन्द्र नायक जनपद प्रतिनिधि सहकारिता विभाग सभापति , राकेश शर्मा जनपद सदस्य, देवेन्द्र कृष्णन जनपद सदस्य, सरपंच सुरेन्द्र साहू लोडाबोर , अनिल साहू सरपंच लोहरसी , उपसरपंच प्रतिनिधि रामगोपाल साहू बोहाडीह सरपंच मनहरण, बंजारे सरपंच जलसों सुनील मरकाम , टांगर सरपंच चंद्र प्रकाश, भोला साहू सरपंच विद्याडीह टागर पताईडीह सरपंच श्रीमती अंजुला मीन काठले, एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रों के ग्रामीण उपस्थित रहे

