कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले हो रहे इस आंदोलन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार हिस्सा ले रहे हैं।

बिलासपुर 28 जुलाई । प्रदेश भर के तहसीलदार सोमवार से की 3 दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। 


कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले हो रहे इस आंदोलन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार  हिस्सा ले रहे हैं।

संघ पूर्व में भी विभाग एवं शासन से संसाधनों की कमी, मानव संसाधन, तकनीकी सुविधाएं, सुरक्षा, शासकीय वाहन एवं प्रशासनिक सहयोग जैसी मांगे की गयी है, लेकिन अभी तक मांगों की अनदेखी की जा रही है.। इसके विरोध में आज से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।


इसके तहत पहले दिन 28 जुलाई को जिला स्तर पर सामूहिक अवकाश, 29 जुलाई को संभाग स्तर पर सामूहिक अवकाश और 30 जुलाई को प्रदेश स्तर पर सामूहिक अवकाश लेकर राजधानी में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। यदि इसके बाद भी


मांग पूरी नहीं की जाती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने