मस्तूरी क्षेत्र से नीचे बेल्ट के लगभग 15 ग्राम पंचायतें पानी और बिजली की समस्याओं से जूझ रहे है ।

 मस्तूरी क्षेत्र से नीचे बेल्ट के लगभग 15 ग्राम पंचायतें पानी और बिजली की समस्याओं से जूझ रहे है ।

वर्तमान में ये दोनों इस क्षेत्र के प्रमुख समस्याएं है जिसका निराकरण के लिए आज दिनांक 18/08/2025 को श्रीमती राधा खिलावन पटेल सभापति निशक्त जन एवं कल्याण विभाग जिला पंचायत बिलासपुर के नेतृत्व में कलेक्टर बिलासपुर व मुख्य अभियंता खारंग जलाशय बिलासपुर को ज्ञापन द्वारा अवगत कराया गया ।

श्रीमती सभापति महोदया ने बताया कि मस्तूरी से नीचे बेल्ट के लगभग 15 पंचायतें ,जो अंतिम छोर पर स्थित बसंतपुर, चिल्हाटी,सोन, सोनसरी, चिस्दा,केवटाडीह भुतहा,कुकुर्दिकला,अमलडीहा, उदयवंद,मुकुंदपुर, बौहारडीह है , वहां तक खूंटाघाट जलाशय की पानी जिसे सिंचाई के लिए छोड़े 15 दिवस हो गया है किंतु आजपर्यंत इन ग्राम पंचायतों की खेतों तक नहीं पहुंच पाया है ,जो अत्यंत ही खेद का विषय है ,इन ग्राम पंचायतों की खेतों पर उत्पादित धान की फसलें पानी की कमी के कारण बर्बाद व नष्ट होने की स्थिति में है ,माली हालात तो यह है कि खेतों में अब दरारें भी आने लग गई है । जो किसानों के लिए बहुत नुकसानदेह है । वर्षा न होना और जलाशय की जल खेतो तक न पहुंचना यह अत्यंत ही दुखद है ,ऐसे में किसान करे तो क्या करे ? 

इसी तरह इस क्षेत्र की एक और प्रमुख समस्या है लो ओल्टेज व अघोषित बिजली कटौती ,इससे लोगों की दैनिक जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है ,इन दिनों पड़ रहे भारी गर्मी व उमस से बच्चो से बूढ़े तक कई बीमारियों से पीड़ित हो रहे है । लोगों के घरेलू उपयोग में आने वाली मशीनें -कूलर,फ्रिज,मोटर,पंखे आदि का बिजली की कटौती से न चलना,स्कूल ,कॉलेजों व अन्य सरकारी दफ्तरों की कामकाज पर भी इस लो ओल्टेज व अघोषित बिजली कटौती का बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिससे कि लोगों के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रहा है । इसके कारण किसान अपने खेतो को ट्यूबेल, कुआं आदि से पानी की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे है । इन दोनों समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया और साथ यह मांग रखा गया कि इस समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए , अगर कुछ दिनों में इसकी निराकरण नहीं किया गया तो आमजन अनशन या आंदोलन पर उतरने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन ,प्रशासन की होगी ।

श्रीमती  सभापति महोदया के साथ ,श्रीमती सरिता नरेंद्र नायक ,निम्लिखित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच , चिल्हाटी, चिस्दा, सोन, सोनसरी,जैतपुरी,कोकड़ी,भिलौनी, रहटाटोर,गोपालपुर,कुकुर्दिकला ,बसंतपुर,अमलडीहा, बोहरडीह, केवटाडीह भुतहा,परसोडी, लोहर्सी, व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने