जोंधरा में श्री केयर हॉस्पिटल में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण

 जोंधरा में श्री केयर हॉस्पिटल में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण

जोंधरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री केयर हॉस्पिटल जोंधरा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। हॉस्पिटल के संस्थापक मनोज पटेल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।


ध्वजारोहण के बाद पूरे स्टाफ ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को देशभक्ति रंग में रंग दिया। संस्थापक मनोज पटेल ने हॉस्पिटल के मरीजों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में पंडरिया रोड स्थित हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने