तीजा त्यौहार पति पत्नी के प्रेम का प्रतीक है- महेन्द्र साहू

 तीजा त्यौहार पति पत्नी के प्रेम का प्रतीक है- महेन्द्र साहू 

         गोलू कैवर्त स्टेट हेड छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार

तीजा पोला उत्सव समिति के सदस्य नरेन्द्र साहू, ललित यादव, सरजू कन्नौजे, सुरेन्द्र फेकर के संयोजकत्व में ग्राम गिर्रा में तीजा त्यौहार के पावन अवसर पर तीजहारिन महिलाओं के लिये विविध खेलों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विजेताओं को साड़ी, साया, बलाउज, सेंडिल, श्रीफल उपहार में भेंट करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने कहा तीजा त्यौहार पति पत्नी के प्रेम का प्रतीक हैं । इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भोलेनाथ से अखंड सौभाग्यवति होने का वरदान मांगती है । दो कुल का नाम रोशन करने वाली धैर्य, त्याग, तपस्या, सरलता की प्रतिमूर्ति नारी जाति का हम सभी को सदैव सम्मान करना चाहिये । मटका फोड़, नारियल फेंक, कुर्सी दौड़, पिटठूल खेल, सायकल खेल में मांडवी साहू, मंजू साहू, कुसुम साहू, राजकुमारी वर्मा, चंद्रकला फेकर, लक्ष्मी सेन, सविता मिर्झा, पिंकी वर्मा, राधा सेन, संतोषी वर्मा को विजेता घोषित किया गया । कार्यक्रम का संचालन भुनेश्वर साहू, कोमल साहू ने एवं आभार प्रदर्शन उपसरपंच ललित यादव ने किया । इस अवसर पर मनोज फेकर, दीपक साहू, कौशल फेकर, रवि फेकर, पुरुषोत्तम यादव, दुलेश्वर कन्नौजे, संतराम साहू, राजाराम यादव, पप्पू यादव, गोलू यादव, पंकज साहू, पुरुषोत्तम श्रीवास, रूपेश साहू, रेणुका साहू, दुलारी कन्नौजे, दुर्पति धीवर, लता वर्मा, संतोषी वर्मा, ममता वर्मा, कुमारी वर्मा, भारती साहू, पूजा यादव, रुपाली साहू सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने