पचपेड़ी तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्लीनिक व खाद दुकान सील

  पचपेड़ी तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्लीनिक व खाद दुकान सील

पचपेड़ी। ग्राम भटचौरा मुख्य मार्ग पर शासकीय नाले पर अतिक्रमण कर पानी के बहाव को रोकने की शिकायत पर आज तहसीलदार प्रकाश साहू ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद JCB मंगाकर नाले को खुलवाया गया। इस कार्रवाई के दौरान सरपंच, उप सरपंच, पंच सहित लगभग 150 ग्रामीण मौजूद रहे।

मौके पर विनय पटेल निवासी पचपेड़ी द्वारा मेडिकल स्टोर, कीटनाशक दवा एवं खाद की बिक्री किए जाने के साथ ही एलोपैथी मेडिसिन से प्राइवेट क्लिनिक का संचालन कर मरीजों को ड्रिप चढ़ाने की गतिविधि भी पाई गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह यूरिया सहित अन्य खाद नियत मूल्य से अधिक दर पर बेच रहे हैं, ₹300 का यूरिया ₹750 में किसानों को बेचा जा रहा था।

जांच के दौरान विनय पटेल कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर तहसीलदार ने उनकी दुकान सील कर पंचनामा तैयार किया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन तैयार किया।


इस दौरान थाना पचपेड़ी से पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।


सरपंच प्रतिनिधि सुरेश पटेल ने कहा कि विनय पटेल के कार्यों से सैकड़ों किसानों की सिंचाई बाधित हुई है। साथ ही उन्होंने अवैध तरीके से क्लिनिक संचालित कर ग्रामीणों की जान जोखिम में डाली है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे अवैध कार्यों पर कड़ी कार्रवाई हो।


👉 यह कार्रवाई ग्रामीणों के सहयोग व शिकायत पर तत्काल की गई, जिससे लोगों ने तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने