कालिंदी स्पात के सामने रविवार 21 सितंबर को होगा धरना प्रदर्शन
पचपेड़ी।
पचपेड़ी क्षेत्र के कालिंदी स्पात के सामने 21 सितंबर को दस पंचायतों के ग्रामीण 19 मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
बताया गया कि 2 नवंबर 2022 को कालिंदी इस्पात के डायरेक्टर आनंद सिंघानिया ने नोटरी कराकर 19 मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन सहमति के बावजूद अब तक उन मांगों को पूरा नहीं किया गया।
इसी कारण पचपेड़ी क्षेत्र के आसपास की 10 पंचायतों के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मिलकर कालिंदी इस्पात के सामने धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
जब इस मामले में कालिंदी इस्पात के मालिक आनंद सिंघानिया से संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
