डॉक्टर की कमी के कारण स्वास्थ्य केंद्र ढप लेडी डा, साहिबा भटचौरा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं
और वेतन भी भटचौरा के नाम से लेते हैं लेकिन दूसरे गांव एरमसाही में कर रही कर रही है ड्यूटी डॉक्टर साहिबा और सही समय पर नहीं खुल रहा है जिस कारण गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी कराने के लिए परेशान है
उपस्वास्थ केन्द्र के संबंध में बिलासपुर कलेक्टर महोदय को भटचौरा सरपंच श्रीमती चन्द्रकली पटेल ने किया शिकायत
मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटचौरा के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डा श्रीमती शशीपाल का पोस्टिंग है पर वह स्वास्थ्य केंद्र भटचौरा से एक वर्ष से ग्राम भटचौरा के बजाए ग्राम एरमसाही में ड्यूटी कर रही है डा साहिबा शशीपाल शासन का वेतन भटचौरा का ले रहे हैं जबकि ग्रामीण महिलाओं को एवं गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी कराने के लिए मस्तूरी एवं बिलासपुर जाने के लिए मजबूर है जबकि डॉक्टर रहते हुए भी दूसरे गांव एरमसाही में ड्यूटी किया जा रहा है इसलिए ग्राम पंचायत भरचौरा सरपंच श्रीमती चंद्रकाली पटेल द्वारा डॉक्टर साहिबा की हरकत एवं लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर महोदय बिलासपुर को शिकायत किया गया कि हमारे ग्राम स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए डॉक्टर नहीं है और है भी तो वह दूसरे गांव एरमसाही सही में ड्यूटी कर रही है इसलिए सरपंच द्वारा महिला डॉक्टर की मांग की गई है और हमारे ग्राम के महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा रहेगी और सरपंच ने कहा कि समय से पहले स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पा रहा है करीब 12:00 बजे से ऊपर टाइम से एक ही पुरुष डॉक्टर आते हैं और महिला डॉक्टर नहीं है इसलिए ग्राम पंचायत के ग्रामीणों एवं महिला पुरुषों द्वारा अगर स्वास्थ्य केंद्र सही समय पर नहीं खुलता है या महिला डॉक्टर नहीं रहेगा तो स्वास्थ्य केंद्र हमारे गांव में नहीं रहनी चाहिए कहा गया हमारे गांव में गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी कराने के लिए बहुत बड़ी परेशानी बनी हुई है और कलेक्टर महोदय से अपील किया कि डॉ श्रीमती शशि पाल को पुनः भटचौरा स्वास्थ्य केंद्र भेजने की कार्यवाही करने की मांग की गई है
चन्द्रकली पटेल सरपंच
ग्राम पंचायत भटचौरा

