पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरसी में चोरों का आतंक
ग्राम पंचायत लोहरसी के भाटापारा में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब चोर ग्रामीणों के आंगन में बंधी गायों व बैलों की घंटी और घरघड़िया तक चुरा ले जा रहे हैं।
ग्रामीण अपनी गाय-बैल को रोज़ की तरह घर के बाहर आंगन में बांधते हैं, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर रात के समय पहुंचते हैं और घंटी-घरघड़िया चुराकर फरार हो जाते हैं।
लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है।
अब ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गयाहै
