ससहा शराब दुकान में 24 पाव शराब बिक्री से कोचियों को मिल रहा फायदा

 ससहा शराब दुकान में 24 पाव शराब बिक्री से कोचियों को मिल रहा फायदा

पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससहा में स्थित शराब दुकान से एक व्यक्ति को 24 पाव शराब दिए जाने का मामला सामने आया है। इस व्यवस्था का शराब कोचिए खुलेआम फायदा उठा रहे हैं। शराब भट्ठी के सामने ही कोचिए बोरी और बैग भर-भरकर शराब ले जाते देखे जा रहे हैं।


गौर करने वाली बात यह है कि शराब दुकान में सी सी कैमरे भी लगे हुए हैं, लेकिन उसके बावजूद यह धंधा बेधड़क जारी है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सब कुछ आबकारी विभाग नींद में सोए हुए हैं 


जब इस मामले में ससहा शराब दुकान के सुपरवाइजर संत कुमार साहू से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि "मैं इस समय जांजगीर आबकारी विभाग आया हूं, शाम को बताता हूं।"


ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की खुली बिक्री से गांव में अवैध शराब का कारोबार और भी बढ़ रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि आबकारी विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने