थाना पचपेड़ी में विजयादशमी पर्व के अवसर पर पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।

 पचपेड़ी थाना में शस्त्र पूजा का आयोजन


बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के थाना पचपेड़ी में विजयादशमी पर्व के अवसर पर पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन सहित सभी पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।


थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन ने बताया कि दशहरे के दिन विशेष रूप से शस्त्रों की पूजा की जाती है। यह परंपरा न केवल हमारी आस्था से जुड़ी हुई है, बल्कि यह कर्तव्यनिष्ठा और शौर्य का प्रतीक भी है।


पूजा-अर्चना के बाद पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र की सुख-शांति और जनता की सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने