अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सरकारी रेत चोरी के फरार आरोपी मनोज कैवर्त्य ,रामकुमार यादव सहित अन्य06 आरोपियों को लवन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रमोद पटेल बलौदाबाजार। तहसील एवं पुलिस थाना लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में 25अगस्त 2025 को खनिज विभाग बलौदाबाजार
ने रेत के अवैध भंडारण पर जब्ती कार्रवाई कर सुपुर्दगी ग्राम पंचायत सरपंच को दिये गए थे जिसे कुछ दिन बाद गॉव के कुख्यात रेत तस्कर मनोज कैवर्त्य उपसरपंच ,रामकुमार यादव,गब्बर डहरिया, कांशीराम डहरिया, राहुल पैकरा,भारत डौंडिया , सहित अन्य 02 लोग दादागिरी पूर्वक बिना सरपंच सहमति से सरकारी संपत्ति जब्ती रेत को अपने अपने ट्रेक्टरों से चोरी कर लोडिंग कर ऊँचे दामों में बेच दिये जिसकी शिकायत सरपंच ने 12 सितंबर2025को खनिज विभाग बलौदाबाजार को दिये । सरकारी संपत्ति रेत चोरी की घटना अखबारों की मुख्य पेज की सुर्खियों में भी छाया रहा।वहीं सरपंच के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर खनिज ने चोरो के खिलाफ अपराध दर्ज करने की शिकायत किये जिस पर पुनः ग्राम पंचायत सरपंच दीनबंधु घृतलहरे ने पुनः लवन थाना में 13 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज के लिए आवेदन पत्र देकर चोरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग किये।जिस पर पुलिस थाना लवन ने सभी 08 चोरो के खिलाफ बीएनएस के विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेवचना कार्रवाई में लिए थे।अपराध दर्ज होने के बाद कुख्यात रेत तस्कर उपसरपंच मनोज कैवर्त्य, रामकुमार यादव सहित अन्य 06 आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, आरोपियों ने 17 नवम्बर को जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में अग्रिम जमानत भी लगाए थे लेकिन न्यायालय ने आरोपियों की जमानत रिजेक्ट कर दिये थे।संवेदनशील पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ,संवेदनशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह कुशल निर्देश पर संवेदनशील डीएसपी सुश्री अपूर्वा सिंह क्षत्रिय , संवेदनशील थाना प्रभारी अमित पाटले के सूझबूझ से विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों का अपने परिवार से मिलने तिल्दा आने पर दबिश कार्रवाई करते हुए दबोचे गए ।आरोपियों की धर पकड़ कार्रवाई पश्चात सम्पूर्ण विवेचना लवन थाना में होने चोरी में प्रयुक्त 07 ट्रैक्टरो की जब्ती 01 ट्रैक्टर को पूर्व में खनिज विभाग बलौदाबाजार जब्ती द्वारा जब्ती किये गए हैं ।पुलिस ने आज रेत चोरी के आरोपियों को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय बलौदाबाजार में आज दिनाँक 19 नवम्बर को शाम को पेश किये गए जहां न्यायालय ने आरोपियों की संगीन अपराध को देखते हुए जिला जेल बलौदाबाजार भेजने के निर्देश दिए।सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित रामकृष्ण पटेल, आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता, आरक्षक ,प्रवीण यादव ,आरक्षक अजय बंजारे का उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान रहा। आपको आगे बताते चलें कि पुलिस विभाग बलौदाबाजार के इतिहास में पहली दफा रेत से जुड़े मामले में चोरो के खिलाफ कार्रवाई हुआ एवं सभी आरोपियों को उनके सही स्थान सलाख़ों के पीछे पहुचाने में जंहा पुलिस का सराहनीय योगदान रहा उतना ही सराहनीय योगदान उतना ही सराहनीय योगदान जिला खनिज अधिकारी अवधेश बारीक, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार भक्त ,ग्राम पंचायत सरपंच दीनबंधु घृतलहरे सहित निष्पक्ष एवं बेदाग पत्रकारिता की लगातार छाप छोड़ने वाले गोलू कैवर्त्य जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बलौदाबाजार, विजय शंकर तिवारी ,रूपेश जोशी, योगेश सिंघम, प्रमोद पटेल, नेहा वर्मा, परमेश्वरी पैकरा ,अभय तिवारी ,विजय साहू ,संजय जांगड़े ,मनीषा वैष्णव सहित पत्रकारो का भी सराहनीय योगदान रहा।आमजनो ने आरोपियों की गिरफ्तारी से राहत की सांस लिए हैं।घटना के बाद एवं अपराध दर्ज होने के बाद रेत से लोडिंग ट्रैक्टर की पहिया थमने से सड़के भी राहत की सांस लेते हुए दिखे।

