आश्रित ग्राम हरदी की प्राथमिक शाला में सिर्फ एक शिक्षक, 140 बच्चों की पढ़ाई पर संकट

 आश्रित ग्राम हरदी की प्राथमिक शाला में सिर्फ एक शिक्षक, 140 बच्चों की पढ़ाई पर संकट

मस्तूरी विधानसभा के पचपेड़ी क्षेत्र के आश्रित ग्राम हरदी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में इन दिनों गंभीर स्थिति बनी हुई है। स्कूल में लगभग 140 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, लेकिन यहां मात्र एक ही शिक्षक से पूरी पढ़ाई संचालित की जा रही है। पहले स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ थे, जिनमें से एक शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद अब समस्त कक्षाओं की ज़िम्मेदारी अकेले शिक्षक पर आ गई है।

ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि एक शिक्षक के भरोसे 140 बच्चों की पढ़ाई संभव नहीं है। पालक  ने बताया कि “सरकार को स्कूलों की व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। एक शिक्षक के सहारे बच्चों की पढ़ाई कैसे चलेगी? यह बच्चों के भविष्य से सीधा खिलवाड़ है।” पालकों ने शासन-प्रशासन से जल्द अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है।


वहीं स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर बाबूलाल कर्स ने बताया कि शिक्षक की कमी की जानकारी शिक्षा विभाग को भेज दी गई है।

इस संबंध में मस्तूरी के बीईओ शिव कुमार टंडन ने कहा कि उन्हें वर्तमान स्थिति की जानकारी नहीं थी, लेकिन यदि स्कूल में शिक्षक की कमी है तो शीघ्र ही आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।


शिक्षक की कमी से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, जिस पर ग्रामीणों ने तत्काल समाधान की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने