जर्जर सड़कें बनी परेशानी, दो महीने बाद भी नहीं हुआ मरम्मत कार्यग्रामीणों का फूटा गुस्सा,
पचपेड़ी क्षेत्र लोहर्सी। बोहारडीह की बदहाल सड़कों से परेशान ग्रामीण अब आंदोलन के मूड में हैं। लंबे समय से मरम्मत और निर्माण कार्य के वादों के बावजूद सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने 11 सितंबर को मस्तूरी एनएच-49 पर चक्काजाम करने की घोषणा की थी
ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल सड़के
ग्रामीणों का कहना है कि लोहरसी बोहारडीह सोनसरी, बसंतपुर, अमलडीहा और उदईबंदकरु मार्ग की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और पानी से पट जाता है, जिससे ग्रामीणों और खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जनपद सदस्य सभापति प्रतिनिधि नरेंद नायक ने कहा कि 10 सितंबर को रात 11 बजे एसडीएम प्रवेश पैकरा, तहसीलदार और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और जनपद सदस्यों को भरोसा दिलाया था कि एक माह के भीतर सड़कों की रिपेयरिंग शुरू कर दी जाएगी, लेकिन अब दो महीने बीत चुके हैं और कार्य का नामोनिशान तक नहीं है।
जब इस मामले में एसडीएम प्रवेश पैकरा से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन रिसीव करना भी जरूरी नहीं समझा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क मरम्मत कार्य जल्द करे


