जोंधरा-भिलौनी में अवैध रेत खनन जोरों पर, विभागीय अफसर बने मौन दर्शक
ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे खेल में ग्राम पंचायत के कुछ लोग भी शामिल हैं, जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही। रात-दिन चल रहे इस अवैध खनन से नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर रेत माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर रोक लग सके और नदी तट को बचाया जा सके।
