खबर सरल एवं सहज युवा सम्राट कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया का जन्मदिन, मस्तूरी में भक्तिभाव के साथ मनाया गया बिलासपुर, मस्तूरी। कांग्रेस के युवा और लोकप्रिय नेता श्री अरविंद लहरिया का जन्मदिन मस्तूरी क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर वे आज मल्हार स्थित देवों के देव पातालेश्वर महादेव, मां डिंडेश्वरी देवी और ग्राम कुटेला धाम स्थित सहोद्ररा माता के दर्शन हेतु पहुंचे, जहां उन्होंने मस्तूरी विधानसभा सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद मस्तूरी विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर श्री लहरिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व को मजबूत बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र में पूरे दिन बधाइयों का सिलसिला चलता रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

सरल एवं सहज युवा सम्राट कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया का जन्मदिन, मस्तूरी में भक्तिभाव के साथ मनाया गया

             बिलासपुर, मस्तूरी।

कांग्रेस के युवा और लोकप्रिय नेता श्री अरविंद लहरिया का जन्मदिन मस्तूरी क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर वे आज मल्हार स्थित देवों के देव पातालेश्वर महादेव, मां डिंडेश्वरी देवी और ग्राम कुटेला धाम स्थित सहोद्ररा माता


के दर्शन हेतु पहुंचे, जहां उन्होंने मस्तूरी विधानसभा सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद मस्तूरी विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर श्री लहरिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व को मजबूत बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्र में पूरे दिन बधाइयों का सिलसिला चलता रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने