मस्तूरी को मिली ऐतिहासिक सिंचाई सौगात विधायक श्री दिलीप लहरिया जी के प्रयासों से ₹3.22 करोड़ की योजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

 मस्तूरी को मिली ऐतिहासिक सिंचाई सौगात विधायक श्री दिलीप लहरिया जी के प्रयासों से ₹3.22 करोड़ की योजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

बिलासपुर/  विकासखण्ड मस्तूरी के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्र के कृषि विकास को नई दिशा देते हुए माननीय विधायक श्री *दिलीप लहरिया* जी के सतत् एवं प्रभावी प्रयासों से पाराघाट माइनर, भिलाई माइनर क्रमांक–01 एवं पाराघाट शाखा नहर के पक्कीकरण एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु राज्य शासन द्वारा ₹322.69 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत स्वीकृत 1240 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र में पूर्व में रही 120 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति करते हुए मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाराघाट, खुडूभाठा, भनेसर, भिलाई, किसान परसदा के किसानों को सुनिश्चित सिंचाई सुविधा हेतु लाभान्वित होंगे।

नहरों की जर्जर स्थिति के कारण लंबे समय से किसानों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। विगत दिनोंं माननीय मस्तूरी विधायक जी के जनसंपर्क के दौरान समस्त स्थानीय किसानों ने मांग रखा था, जिसे विधायक जी ने संज्ञान में लेकर नहर के पक्कीकरण एवं लाइनिंग कार्य को स्वीकृति प्रदान कराया गया। अब नहरों के पक्कीकरण एवं लाईनिंग कार्य से जल अपव्यय पर रोक लगेगी, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसका सीधा लाभ फसल उत्पादन में वृद्धि, खेती की लागत में कमी और किसानों की आय बढ़ने के रूप में सामने आएगा।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणजनों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे मस्तूरी के कृषि और ग्रामीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए माननीय मस्तूरी विधायक जी के प्रति आभार प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने