ग्राम पंचायत अमलडीहा में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलडीहा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत चावल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, दुकान संचालक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के सरकार के संकल्प को दोहराया गया।
ग्रामीणों ने इस योजना के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चावल उत्सव जैसी पहल से उन्हें राहत मिलती है और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि किरण पटेल उप सरपंच पंच सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
