सुम्मती देवी संस्कृत विद्यालय गोड़ाडीह में वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
गोड़ाडीह— सुम्मती देवी संस्कृत विद्यालय, गोड़ाडीह में 04 फरवरी 2026, बुधवार को विद्यालय प्रांगण में वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री दिलीप लहरिया जी (विधायक, मस्तूरी विधानसभा) रहे। अध्यक्षता श्री भागबली घृतलहरे जी (संयोजक, अनुसूचित जाति जिला—बिलासपुर) ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्री राजेश सूर्यवंशी जी (अध्यक्ष, जिला पंचायत बिलासपुर), श्रीमती सतकली बावरे जी, श्रीमती राधा-रामखिलावन पटेल जी, श्री दामोदर कांत जी (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती सरिता नरेन्द्र नायक जी (जनपद पंचायत सदस्य, मस्तूरी), श्रीमती सुषमा बबलू घृतलहरे जी (सरपंच, ग्राम पंचायत गोड़ाडीह) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे।
इसके अलावा औद्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों में श्री नितेश रघुवंशी जी (जिंदल पावर एंड लाइम स्टोन प्रभारी, गोड़ाडीह), श्री सुमन दत्ता जी (एसीसी कंपनी, अजनी फाउंडेशन प्रभारी), श्री शिवराम टण्डन जी (शिक्षा अधिकारी, वि.सा. मस्तूरी), श्री राजेन्द्र कुमार डहरिया जी (संकुल प्राचार्य, बालक पचपेड़ी), श्री दिनेश कुमार कुर्रे जी (नोडल प्राचार्य, कन्या पचपेड़ी), श्री राहुल भारद्वाज जी (संकुल समन्वयक), सुश्री अनामिका राठौर जी, श्री रंजीत बंजारे जी, सुश्री वसधा जायसवाल जी, श्री शुभम शर्मा जी, श्री सुरेन्द्र मधुकर जी तथा श्री राजेंद्र घृतलहरे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना अतिथियों ने की। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संस्कृत शिक्षा के महत्व, संस्कारों के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।


