तेज तर्रार पत्रकार गोलू कैवर्त्य भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए, समर्थकों में भारी उत्साह
रायपुर।बलौदाबाजार जिला में लंबे समय से पत्रकारिता जगत में सक्रिय होकर पत्रकारिता का काम करने वाले तेज तर्रार पत्रकार गोलू कैवर्त्य भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए।जिसका आदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सूची जारी कर दिये हैं।आपको आगे बताते चलें कि गोलू कैवर्त्य बलौदाबाजार ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता क्षेत्र में एक निर्भीक ,ईमानदार क्षवि सहित तेज तर्रार मिजाज के पत्रकारों में नाम जाना जाता है।श्री कैवर्त्य वर्तमान में श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार ,केंवट निषाद समाज चंगोरी परिक्षेत्र लवन के रूप में भी कार्यरत हैं।उनकी राजनीतिक पृष्ठ भूमि की बात करें तो छात्र जीवन से ही वह राजनीतिक गतिविधियों में सेवा करते आया है।उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार 18 वर्षो से सक्रिय पत्रकारिता का एक लंबा कार्यकाल जारी है जो आज के नव युवा पीढ़ी के पत्रकारों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।उनकी ईमानदार क्षवि हर किसी को प्रभावित करता है।आपको यह भी बताना जरूरी है कि श्री कैवर्त्य के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने की खबर से मछुआरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि श्री कैवर्त्य को बड़ी जिम्मेदारी भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ द्वारा दिये जाने से निश्चित ही मछुआरों के लिए नए युग की शुरुआत हुई है।मछुआरों की आवाज अब कलम के माध्यम से तेजी प्रकाशित होते रहेगी ,शायद इसी वजह से मछुआरों में श्री कैवर्त्य की उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ मछुआरों में निषाद ,केंवट, धीवर, भोई, मल्लाह ,सहित पूरे समूचे मछुआरा वर्ग उत्साहित है।प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में अलग अलग जिलों, तहसील गॉव एवं प्रदेश के कोने कोने से बधाई शुभकामनाएं आना प्रारंभ हो गया है। बधाई देने वाले समर्थकों में पत्रकार जगत से प्रेस क्लब बलौदाबाजार अध्यक्ष नरेश गनशानी ,वरिष्ठ पत्रकार पुनुराम बंजारे,वरिष्ठ पत्रकार हरा एंथोनी बार्वे,विजय शंकर तिवारी, सचिन मिश्रा ,साधराम साहू , विजय साहू ,प्रमोद पटेल ,नेहा वर्मा ,परमेश्वरी पैकरा, धनकुमार औधे लिया, मुरारी साहू ,रूपेश जोशी ,धनेश यादव, संजय निषाद, विनोद केसरवानी ,श्रवण ध्रुव,सहित भाजपा जनप्रतिनिधियों में विजय केसरवानी वरिष्ठ भाजपा नेता ,अनुपम बाजपेयी मण्डल अध्यक्ष लवन, सुदीप मानिकपुरी मण्डल अध्यक्ष कसडोल ,नागेश्वर साहू नगर पंचायत अध्यक्ष कसडोल, शिव मंगल सिंह चौहान नगर पंचायत अध्यक्ष लवन, विजय यादव जिला महामंत्री बलौदाबाजार,पंकज अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता लवन, सामाजिक संगठनों में केंवट निषाद समाज से रामेश्वर कैवर्त्य अध्यक्ष केंद्रीय समिति शिवरीनारायण,कोषाध्यक्ष सनथ कैवर्त्य ,उपाध्यक्ष धनेश कैवर्त्य ,रंजन कैवर्त्य ,प्रवक्ता प्रकाश चन्द निषाद सहित परिक्षेत्र अमोदी अध्यक्ष मनीराम कैवर्त्य, अध्यक्ष कसडोल भोला राम कैवर्त्य ,मुस्वाढोढ़ी अध्यक्ष कृष्णा निषाद ,सचिव भुनेश्वर निषाद , चंगोरी परिक्षेत्र उपाध्यक्ष बंशी ,परदेशी ,गनपत कैवर्त्य ,बिसाहू ,महिला संगठन संतोषी ,नारायणी ,निर्मला ,लता सभी ने बधाई शुभकामनाएं दिये हैं। गोलू कैवर्त्य ने प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ,छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , अरुण साव , राजश्व मंत्री टंक राम वर्मा ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , भाजपा मछुआरा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा ,प्रदेश मछुआरा सहसंयोजक प्रदीप कैवर्त्य सहित बलौदाबाजार भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद आभार जताया गया है।
