पचपेड़ी में पशु कल्याण पखवाड़ा शिविर का आयोजन, पशुपालकों को दी गई पशु स्वास्थ्य व देखभाल की जानकारी
जिला बिलासपुर में पशुओं के संरक्षण, स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर पशु चिकित्सा विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
इसी कड़ी में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत पचपेड़ी स्थित पशु चिकित्सालय में पशु कल्याण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, रखरखाव, टीकाकरण और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
पशुपालकों को दी गई विभागीय जानकारी
शिविर के दौरान प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. पी.के. अग्निहोत्री ने पशुपालकों को पशु रखरखाव, चारा व्यवस्था, स्वच्छता, रोगों से बचाव एवं पशु चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पशुओं की नियमित जांच और समय पर उपचार पर विशेष जोर दिया।
गोधन सेवा योजना से जुड़ने की अपील
पशु चिकित्सा विभाग बिलासपुर से पहुंचे डॉ. एल.पी. मनहर ने किसानों को गोधन सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से योजना से जुड़कर गोपालन को अपनाने और पशुधन को संरक्षित करने की अपील की।
टीकाकरण, औषधि वितरण व रेबीज टीकाकरण
शिविर में पशुओं का टीकाकरण, बधियाकरण, एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। साथ ही कुत्तों को रेबीज का टीका लगाकर ग्रामीण क्षेत्र में संक्रामक रोगों से बचाव का प्रयास किया गया।
जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पशुपालक रहे मौजूद
पशु कल्याण पखवाड़ा शिविर में ग्राम पंचायत पचपेड़ी के सरपंच चंद्र प्रकाश कुर्रे, उप सरपंच करण टंडन सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे और शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में ये अधिकारी व कर्मचारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर
डॉ. पी.के. अग्निहोत्री – प्रभारी पशु चिकित्सालय पचपेड़ी
डॉ. एल.पी. मनहर
श्रीमती योगेश्वरी जांगड़े – पशु चिकित्सा सहायक अधिकारी
दिलीप गवेल – पशु चिकित्सा सहायक अधिकारी, ओखर
श्रीमती पुष्पा सूर्यकांत – परिचारक
हेमंत पाटले – परिचालक
राजेश केवर्त, जीवन लहरे, संतोष यादव, रमेश सूर्यकांत, तरुण सोनत, श्रीलाल नेताम, भुनेश्वर श्रीवास, रामनारायण लहरे सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

