सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, शहीद परिवारों का हुआ भावपूर्ण सम्मान
सीपत/बिलासपुर। बिलासपुर संभाग के सीपत प्रेस क्लब के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों का सम्मान कर वीर सपूतों को नमन किया गया, जिससे पूरा माहौल श्रद्धा और सम्मान से भर गया।
सर्वसम्मति से प्रदीप पांडे को एक बार फिर सीपत प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया। कुशल व्यवहार और टीम भावना के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप पांडे को लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी कार्यशैली—टीम के साथ चर्चा कर निर्णय लेना—उन्हें एक सफल नेतृत्वकर्ता बनाती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात सीपत क्षेत्र के चार वीर शहीदों के परिजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर प्रेस क्लब के सभकि अध्यक्ष एवं सभीसदस्यों शपथ दिलाया गया
सम्मान समारोह के दौरान शहीद विनोद सिंह कौशिक की माता बृहस्पति देवी कौशिक सम्मान प्राप्त करते समय भावुक हो उठीं, जिससे उपस्थित जनसमूह की आंखें भी नम हो गईं। सभी ने खड़े होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रेस क्लब के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बिलासपुर, मस्तूरी, बेलतरा और पचपेड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
सीपत प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह समारोह न केवल संगठनात्मक एकता का प्रतीक बना, बल्कि शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।
