लोहरसी में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहरसी में हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से बाजे-गाजे के साथ हुई। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर कबीर आश्रम तक पहुंची, जहां श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इसके पश्चात शोभायात्रा पुनः शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए सुरक्षा एवं व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।
हनुमान जयंती के इस भव्य आयोजन ने ग्राम लोहरसी में आस्था, एकता और उत्साह का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत

