भटचौरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 1580 आवेदन पहुंचे
शिविर में आए महिलाओं से समस्या सुनते हुए कलेक्टर अग्रवाल
मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटचौरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं पंच बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भटचौरा की सरपंच श्रीमती चन्द्रकली सुरेश पटेल, जनपद पंचायत सहकारिता सभापति सरिता नरेन्द्र नायक,, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मेनका सुमित जगत, सरपंच श्रीमती हीरादेवी खेमराज पटेल सहित आमगांव, हरदी, कोकड़ी, बहतरा समेत विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर का शुभारंभ कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, मस्तुरी एसडीएम शिवकुमार कंवर, तहसीलदार पचपेड़ी नीलम पिस्दा, थाना प्रभारी पचपेड़ी राजसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में कुल 1580 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। कृषि, मत्स्य पालन, जल संसाधन, वन, उद्यान, शिक्षा, कोसा एवं रेशम, पशु चिकित्सा, विद्युत, स्वास्थ्य, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, अंत्यावसायी विकास निगम तथा बैंक सहित विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और लाभ लेने की अपील की गई। साथ ही मृदा परीक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण भी किय
शिविर के दौरान ग्राम पंचायत भटचौरा की महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। वहीं ग्राम पंचायत बिनैका से ठाकुरदिया एवं खपरी तक सड़क निर्माण की मांग भी रखी गई। ग्राम पंचायत आमगांव आमाकोनी की सरपंच श्रीमती हीरादेवी खेमराज पटेल ने महतारी सदन निर्माण के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल को आवेदन सौंपा।
कार्यक्रम में 42 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र एवं 12 लोगों को राशन कार्ड वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न पंचायतों के सरपंच-पंच उपस्थित रहे।



