पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर का सर्व आदिवासी समाज ने किया सम्मान

 पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर का सर्व आदिवासी समाज ने किया सम्मान

पचपेड़ी। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना में पदस्थ आदिवासी समाज की बेटी एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर का सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक मस्तूरी के सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा थाना कार्यालय में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, श्रीफल एवं पीला साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा समाज की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन एवं ईमानदार कार्यशैली के बल पर पुलिस विभाग में विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धि आदिवासी समाज के लिए गौरव का विषय है तथा युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर ने युवाओं को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उच्च पदों पर पहुंचकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

समाज की बेटी को महत्वपूर्ण पद पर देखकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे पूरे आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया।

कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक मस्तूरी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह पैकरा, संरक्षक रिखीराम नेताम, गोंड़ समाज अध्यक्ष दिलेश्वर प्रसाद मरावी, पूर्व जनपद सदस्य एवं उपाध्यक्ष शिव जगत, संचालक पद्मभूषण सिंह पैकरा, समाज प्रमुख ननकीराम जगत, कर्मचारी अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भगवान सिंह जगत, महिला सचिव श्रीमती नंद कुमारी मरकाम, सरपंच हरवंश सिंह पैकरा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चंदराम मरावी, समाज प्रमुख संत राम पैकरा, कोषाध्यक्ष विजय नेताम, सचिव रघुनाथ जगत, सरपंच प्रतिनिधि सुनील मरकाम, युवा अध्यक्ष मनोज मरावी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शीर्षक: पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर का सर्व आदिवासी समाज ने किया सम्मान, बेटियों के लिए बनीं मिशाल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने