मस्तूरी कृषि कार्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान
मस्तूरी। आज वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, विकासखंड मस्तूरी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सोनवानी एवं कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री मनोज खरे ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात कर्मचारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय एवं कार्यालयीन कृषि विस्तार अधिकारियों डी. एस. आर्मों, दिग्विजय सिंह क्षत्री, मनोज खांडेकर, सुमित प्रेमी, रूहामा इंदवार, संतोष सोनंत, अर्चना तिर्की एवं भरत बर्मन को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट विभागीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं कार्यालयीन कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए भृत्य किशन बघेल को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SADO) श्री ए. के. आहिरे ने किया।
समारोह में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

